भारतीय राजदूत को अमेरिका ने सरेआम पहनाई हथकड़ी

भारतीय राजदूत को अमेरिका ने सरेआम पहनाई हथकड़ीआपने न्यूज़ तो देखी होगी कि अमेरिका में कैसे एक हिन्दुस्तानी राजदूत को सरेआम हथकड़ी लगा के गिरप्तार कर के ले जाया गया | इस राजदूत के ऊपर अपने नौकर को अमेरिका के हिसाब से काम न करवाने के आरोप लगा है | आरोप ये है कि हिंदुस्तान से ही एक नौकर को ले जाया गया था जिसके वीजा में ये बताया गया कि ४५००$ प्रति महीने कि तनख्वाह दी जायेगी तथा ४० घंटे प्रति हफ्ते से ज्यादा काम नहीं कराया जायेगा | पर असल में इस राजदूत ने एक दूसरा फॉर्म भी भरवाया था जिसमे इन्होने ३०,००० भारतीय रूपये प्रति महीने तनख्वाह के रूप में देने को कहा था | आमतौर पर विदेशो में बसे लोग हिंदुस्तानी लोगो को इसी तरह से दुहरा फॉर्म भरवा के ले जाते हैं | वीजा क्लियर करवाने के लिए जो फॉर्म दस्तखत करवाते हैं उसमे उस देश के हिसाब से तनख्वाह और काम करने के घंटो कि जानकारी होती है | पर वास्तव में जो अनुबंध होता ही वो कुछ और ही होता है |

मुझे राजनितिक समझ थोड़े कम है इसलिए हमें ये नहीं पता कि भारत क्या करवाई करेगे या कर सकता है | पर एक राजदूत को सरेआम हथकड़ी लगाना वो भी इसके लिए समझ नहीं आता है | मै ये नहीं कह रहा हु कि ये अपराध कम है या ज्यादा पर इतना भी नही कि दूसरे देश के सम्बन्ध के ध्यान भी न रखा जाये |

 

Apna Purvanchal Admin

Learn More →

Leave a Reply