मोम चढ़े हुवे सेब – मतलब कई तरह की बिमारियों को न्योता

सेब फल सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है | यह अद्भुत फल पोषक तत्वों से भरपूर और स्वादिष्ट होता है | आपने वो जुमला तो सुना ही होगा – “स्वास्थ्य ही धन है’ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक फिटनेस प्रेमियों का सबसे पसंदीदा फल है – सेब |

सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारी की रोकथाम का काम करते हैं, इस प्रकार सही मायने में “An apple a day, keeps a doctor away” वाली कहावत को न्यायोचित ठहराता है | ऐसा मानना है की सेब का जन्म कजाखस्तान के खनिज संपन्न पर्वत श्रृंखला में हुवा, और अब दुनिया के कई हिस्सों में इसकी खेती की जा रही है| 

सेब में कैलोरी कम होती है, आपका इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं की आपके १०० ग्राम के सेब से मुस्किल से ५० काल्लोरी ही मिल पाती है | हाँ, इसमें प्रचुर मात्र में  विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होता है| विटामिन सी एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है | विटामिन सी से भरपूर सेब, आपके शरीर को  हानिकारक एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढाने में  मदद करता है|

Apple-coated-with-wax

सेब को खाने से पूर्व, पानी में अच्छी तरह से सेब धो लें| पर आज कल, सेब को अच्छे दामों पर बेचने के लिए दुकानदार उसके उपर वैक्स ( मोम) की परत चढ़ा देते हैं, जिससे ये चमकीला और सुंदर दिखने लगता है | आपको ऐसे सुन्दर चमकीले सेब खरीदने के बजाय बिना वैक्स लगे सेब को तरजीह देनी चाहिए, साथ ही साथ बेचने वालों को भी सचेत करें | हो सकता ही की बेचने वालों को लगे की जब लोग वैक्स वाले सेब को खरीद ही नहीं रहे हैं या मनमाफिक कीमत नही दे रहे हैं तो वो वैक्स लगा के बेचना बंद कर दें |

आपको बता दें की, इस मोम चढ़े हुवे सेब को अछ्छी तरह से धुलने के बाद भी कोई विशेष फायदा नही है | आप चाकू लेकर के इसके उपर चढ़े हुवे मोम की परत को हटाने की कोशिश कर सकते हैं |

ध्यान रखे मोम एक ताकतवर अपचनीय पदार्थ है जो आपके शारीर में कई तरह की बिमारियों को जन्म देगा | अतः आज से सेब को परख कर खरीदें और स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठायें |

 

Apna Purvanchal Admin

Learn More →

Leave a Reply